Movatterモバイル変換

[0]ホーム

URL:

--°C
||||
ePaper
विज्ञापन
संबंधित खबरें
दामोदर की लहरों में हेमंत सोरेन के आंसू, रजरप्पा में 17 को दिशोम गुरु का अस्थि विसर्जन करते हुए भावुक

दामोदर की लहरों में हेमंत सोरेन के आंसू, रजरप्पा में 17 को दिशोम गुरु का अस्थि विसर्जन करते हुए भावुक

‘शिबू सोरेन अमर रहे’ के नारे से गूंजा नेमरा, लोग बोले- झारखंडियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे दिशोम गुरु

‘शिबू सोरेन अमर रहे’ के नारे से गूंजा नेमरा, लोग बोले- झारखंडियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे दिशोम गुरु

PHOTOS: झारखंड के शिक्षा मंत्री को राज्यपाल, स्पीकर, नेता विपक्ष और विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

PHOTOS: झारखंड के शिक्षा मंत्री को राज्यपाल, स्पीकर, नेता विपक्ष और विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

PHOTOS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचीं, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

PHOTOS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचीं, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Indian Railways: रेलवे में कौन सा सबसे बड़ा पद होता है? क्‍या आपको पता है

Indian Railways: रेलवे में कौन सा सबसे बड़ा पद होता है? क्‍या आपको पता है

Photos: 'हमने भी कुंभ स्नान किया, अब किसी के पेट में दर्द हो रहा होगा…' महाकुंभ स्नान के बाद मांझी का लालू-ममता पर तंज

Photos: 'हमने भी कुंभ स्नान किया, अब किसी के पेट में दर्द हो रहा होगा…' महाकुंभ स्नान के बाद मांझी का लालू-ममता पर तंज

Famous Places: ये हैं पटना में घूमने के लिए फेमस जगहें, एक बार जरूर करें विजिट

Updated at : 14 Dec 2023 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
Famous Places: ये हैं पटना में घूमने के लिए फेमस जगहें, एक बार जरूर करें विजिट
Share
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Famous Places: पटना, बिहार राज्य की राजधानी है. जो शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है. हम आपको इस आर्टिकल में पटना में स्थित उन फेमस जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको एक बार जरूर विजिट करना चाहिए.

विज्ञापन
undefined

Patna Famous Places: पटना, बिहार राज्य की राजधानी है. यह एक प्राचीन शहर है जिसे इतिहास में पटलिपुत्र के नाम से भी जाना जाता है. यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है. हम आपको इस आर्टिकल में पटना में स्थित उन फेमस जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको एक बार जरूर विजिट करना चाहिए. आइए जानते हैं विस्तार से…

पटना में घूमने की जगह

  • पटन देवी मंदिर -पटना

  • गोलघर

  • पटना तारामंडल

  • महात्मा गांधी सेतु

  • पटना साहिब गुरुद्वारा

  • पटना संग्रहालय

  • संजय गांधी जू

  • महावीर मंदिर

undefined
पटन देवी मंदिर

पटना में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह पटन देवी मंदिर है. यह पटना के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है. इस मंदिर को मां पटनेश्वरी के रूप में भी जाना जाता है. मान्यता है कि पटना का नाम पटन देवी से लिया गया है. अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस देवी मंदिर में माथा टेकना न भूलें.

undefined
गोलघर

हम बात कर रहे हैं पटना में घूमने लायक जगहों के बारे में तो आपको बता दें गोलघर जरूर विजिट करें. यह जगह पटना का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. गोलघर की खासियत कि बात करें तो इसका निर्माण 1786 में कैप्टन जॉन गारस्टिन ने एक गोदाम के रूप में अनाज रखने के लिए करवाया था. यह जगह 145 सीढ़ियों से घिरा हुआ है. बता दें कि गोलघर को पटना की उस समय की सबसे ऊंची इमारत माना जाता था.

Also Read:
5 Floating Hotels In India: ये हैं भारत के फ्लोटिंग होटल्स, सुविधाएं ऐसी की 5 स्टार होटल भी फेल
undefined
पटना तारामंडल

पटना में स्थित पटना तारामंडल को एशिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े तारामंडल माना जाता है. इसके अंदर खगोल विज्ञान के लिए प्रासंगिक फिल्म शो की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है. यह पटना की सबसे बेस्ट जगहों में से एक है. अगर आप बिहार की राजधानी पटना घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहां का तारामंडल विजिट करना न भूलें.

undefined
महात्मा गांधी सेतु

पटना में घूमने अगर आप जा रहे हैं तो महात्मा गांधी सेतु जरूर जाएं. यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा पुल है. जो 5.7 किलोमीटर तक लंबा है. इस पुल का नाम भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया है. आप पुल के ऊपर से गंगा नदी के शानदार दृश्य को देख सकते हैं.

Also Read:Long Weekends 2024: छुट्टी में घूमने जाने का बना रहे हैं प्लान, देखें अगले साल लॉन्ग वीक एंड का लिस्ट
undefined
पटना साहिब गुरुद्वारा

बिहार की राजधानी पटना अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो साहिब गुरुद्वारा जाना न भूलें. यह गुरुद्वारा पटना शहर में स्थित सिखों का प्रमुख तीर्थ स्थल है. इसका निर्माण महाराजा रणजीत सिंह ने करवाया था. विदेशी सैलानी भी यहां माथा टेकने के लिए आते हैं.

undefined
पटना संग्रहालय

वैसे पटना में घूमने के लिए आपको एक से बढ़कर एक जगहें मिल जाएंगी. लेकिन अगर आप इस शहर में सैर करने के लिए जा रहे हैं तो पटना संग्रहालय जाना न भूलें. इस जगह को जादूघर के नाम से जाना जाता है. यहां आपको 50,000 से अधिक दुर्लभ कला वस्तुएं देखने को मिल जाएंगी.

Also Read:Famous Food: रांची के ये हैं फेमस व्यंजन, घूमने जाएं तो स्वाद लेना न भूलें
undefined
संजय गांधी जू

पटना में सैर करने के लिए संजय गांधी जू सबसे बेस्ट है. यह चिड़ियाघर पटना में घूमने की एक अच्छी और प्राकृतिक जगह है. यहां आप टॉय ट्रेन का भी आनंद ले सकते हैं. साथ ही इस चिडियाघर में मौजूद अलग-अलग जानवरों का दीदार कर सकते हैं.

undefined
महावीर मंदिर

पटना में धार्मिक स्थलों की बात करें तो यहां पर महावीर मंदिर है. जो उत्तर भारत का दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक मंदिर है. यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है. इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि अगर कोई भक्त सच्चे मन से यहां आता है तो संकट मोचन हनुमान उनकी इच्छा को पूरा करते हैं. अगर आप पटना घूमने जा रहे हैं तो महावीर मंदिर में माथा टेकने जरूर जाएं.

Also Read:Famous Temples: ये हैं झारखंड के 5 सबसे प्रसिद्ध मंदिर, जहां दूर-दूर से माथा टेकने आते हैं लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

ByShweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश,एजुकेशन,मनोरंजन,बिजनेस अपडेट,धर्म,क्रिकेट,राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंगहिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
दामोदर की लहरों में हेमंत सोरेन के आंसू, रजरप्पा में 17 को दिशोम गुरु का अस्थि विसर्जन करते हुए भावुक

दामोदर की लहरों में हेमंत सोरेन के आंसू, रजरप्पा में 17 को दिशोम गुरु का अस्थि विसर्जन करते हुए भावुक

‘शिबू सोरेन अमर रहे’ के नारे से गूंजा नेमरा, लोग बोले- झारखंडियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे दिशोम गुरु

‘शिबू सोरेन अमर रहे’ के नारे से गूंजा नेमरा, लोग बोले- झारखंडियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे दिशोम गुरु

PHOTOS: झारखंड के शिक्षा मंत्री को राज्यपाल, स्पीकर, नेता विपक्ष और विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

PHOTOS: झारखंड के शिक्षा मंत्री को राज्यपाल, स्पीकर, नेता विपक्ष और विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

PHOTOS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचीं, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

PHOTOS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचीं, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Indian Railways: रेलवे में कौन सा सबसे बड़ा पद होता है? क्‍या आपको पता है

Indian Railways: रेलवे में कौन सा सबसे बड़ा पद होता है? क्‍या आपको पता है

Photos: 'हमने भी कुंभ स्नान किया, अब किसी के पेट में दर्द हो रहा होगा…' महाकुंभ स्नान के बाद मांझी का लालू-ममता पर तंज

Photos: 'हमने भी कुंभ स्नान किया, अब किसी के पेट में दर्द हो रहा होगा…' महाकुंभ स्नान के बाद मांझी का लालू-ममता पर तंज

Sponsored Linksby Taboola

[8]ページ先頭

©2009-2026 Movatter.jp