- नमो के बारे में
- जीवनी
- बीजेपी कनेक्ट
- पीपल्स कॉर्नर
- टाइमलाइन
- ट्यून इन
- मन की बात
- लाइव देखें
- नमो के विचार
- एग्जाम वारियर्स
- कोट्स
- भाषण
- संबोधन का मूल पाठ
- साक्षात्कार
- ब्लॉग
- नमो लाइब्रेरी
- फोटो गैलरी
- ई-बुक्स
- कवि और लेखक
- ई-ग्रीटिंग्स
- दिग्गज बोले
- फोटो बूथ


वे भारत से गये हैं लेकिन भारत के प्रति उनका प्यार अभी भी बना हुआ है। प्रवासी भारतीय विश्व के सबसे सक्रिय और सफल समुदायों में से एक हैं। वे स्थानीय रीति-रिवाजों और अपने देश की परंपराओं का उत्तम सम्मिश्रण हैं, यहाँ तक कि इसे बढ़ावा देने में भी उनका योगदान है। उनका दिल अभी भी भारत के लिए धड़कता है और इसलिए जरूरत पड़ने पर उन्होंने हमेशा भारत की मदद की है।
श्री नरेन्द्र मोदी हमेशा से प्रवासी भारतीयों के बीच लोकप्रिय रहे हैं जो उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखते हैं जो भारत में बदलाव लाने में सक्षम हैं। हर विदेशी दौरे में प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से जुड़ने का प्रयास किया है। न्यूयॉर्क केमैडिसन स्क्वायर गार्डन सेसिडनी के अल्फोंस एरेना तक, हिंद महासागर मेंसेशल्स औरमॉरीशससेशंघाई तक, हर जगह नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया है।
प्रधानमंत्री के भाषण अत्यंत आकांक्षी एवं प्रेरणादायी रहे हैं जिसमें उन्होंनेभारत में बदलाव की शुरुआत, लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सरकार के प्रयासों और भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों की भूमिका के बारे में बात की है।
एक अत्यंत आवश्यक सुधार जो किया गया है, वह है - पीआईओ और ओसीआई को एक करने का। प्रवासी भारतीयों ने इस कदम का स्वागत किया है। वीजा नियमों में छूट दी गई और प्रक्रियाओं को सरलीकृत किया गया है। इस कदम की भी कई जगहों पर प्रशंसा की गई है।
सामुदायिक स्वागत के अलावा भारतीय समुदाय ने श्री मोदी का हवाई अड्डों पर एवं विभिन्न समारोहों में भी स्वागत किया। विदेशों में जिन-जिन समारोहों में प्रधानमंत्री ने भाग लिया, वहां सर्वत्र ‘मोदी मोदी मोदी’ के स्वर गुंजायमान रहे। फ्रांस में प्रथम विश्व युद्ध के स्मारक पर प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि वे उनका नाम न लें और इसके बजाय “शहीदों अमर रहो” के नारे लगाएं।
प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीयों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हैं और भारत के विकास के लिए उन लोगों के साथ हमेशा जुड़े रहने के लिए प्रयासरत हैं।


Your Mail is successfully sent to your Recipients.