#Rastriya Lok Sewak Party
युवाओं की आवाज को मंच प्रदान करने वाली नई सोच,
नई ऊर्जा, आदर्श नेतृत्व वाली पार्टी |

हमारी विचारधारा
हम विकासवादी प्रखर सनातनी विचारधारा में विश्वास करते हुए भारत की वर्तमान समस्याओ के समाधान हेतु आदर्शवाद के स्थान पर परिस्थिति
के अनुरूप प्रबंधनात्मक वास्तविक समाधान को लागू करने में विश्वास रखते है, इसके लिए हम राजनीती में उन विषयों को चर्चा में लाना चाहते है जो समाज की वास्तविक समस्याएं है लेकिन
राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में सत्ता में बने रहने के लिए उन विषयों को दबा दिया गया है । हम जाति और धर्म आधारित राजनीती का विरोध करते है, और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष में विश्वास रखते है |
पार्टी सन्देश
वर्तमान में प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक दलों द्वारा आरोप-प्रत्यरोप, जाति-धर्म की राजनीती का बोलबाला है, इसके इतर वास्तविक राजनीतिक, सामजिक, आर्थिक मुद्दों से सभी का ध्यान भटका हुआ है, खासतौर से युवाओं में अपने भविष्य को ले कर असमंजस की स्थिति है, वो राजनीती में रूचि लेना भी चाहता है लेकिन उसके पास कोई निर्णायक दिशा का आभाव है। प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा अन्य राजनीतिक दल मात्र जाति आधारित समीकरण पर अपना भविष्य तलाश कर रहे है, ऐसे में राष्ट्रीय लोक सेवक पार्टी की दिशा के सम्बन्ध में हम आप से ये स्पष्ट करना चाहते है कि हम एक राजनीतिक दल के रूप में प्रखर विकासवादी राष्ट्रवाद के समर्थक है, हमारा मानना है की भारतवर्ष के विकास का मार्ग गाँवों से होते हुए कृषि के माध्यम से संभव है, क्यूंकि हमारी आबादी का बहुतायत वर्ग कृषि आधारित उद्योगों पर निर्भर करता है तथा हमारी 68% आबादी गाँवों में निवास करती है।
हम गाँधी जी के ग्राम स्वराज को गाँवों के लिए आदर्श मानते है तथा स्वामी विवेकानंद द्वारा सुझाई गयी युवाओ की भूमिका को राष्ट्र निर्माण का सर्वोच्च साधन समझते है। हम उद्योगिक विकास के समर्थक है लेकिन लघु और कुटीर उद्योगों के बिना उद्योगीकरण को अधूरा समझते है। हमारी पार्टी के पूर्ण कलिक लक्ष्य में शिक्षा, कृषि, किसान, महिला और राष्ट्रवाद प्रमुखता से है, जिसके लिए हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा लोकतान्त्रिक प्रणाली में अपनी आस्था रखते हुए मतदाताओं के समक्ष अपने विचारो का प्रचार करते रहेंगे।
हमारा मिशन और विज़न
हम एक न्यायसंगत, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए समर्पित हैं, जहाँ हर नागरिक को समान अवसर मिले और समाज की वास्तविक समस्याओं का व्यावहारिक समाधान हो।
ग्राम स्वराज कि स्थापना (चौपाल व्यवस्था तथा ग्रामीण विकास हेतु विकेन्द्रीकरण की नीति को अपनाते हुए गाँवो के आर्थिक आधार को मजबूत करना तथा पंचायतो को संवैधानिक अधिकार प्रदान करना।
कानून की नजर में सभी की समानता, बिना जाति-धर्म के योजनाओ का लाभ जरूरतमंद तक पहुँचाना।
सामान रोजगारपरक निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था का प्रबंध करना।
चिकित्सा सुविधा में विकसित राष्ट्रों की तर्ज पर निःशुल्क सुविधा प्रदान करना।
कृषि को व्यवसाय के रूप में स्थापित करना।
लघु और कुटीर उद्योगों को ग्राम विकास के साथ जोड़ते हुए बढ़ावा देना।
किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना।
महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देना।
राष्ट्र प्रथम व सांस्कृतिक सरंक्षण को प्रभावी बनाना।
राजनीतिक सुधार व जन-लोकपाल व्यवस्था का निरूपण करना।
गौ-सरंक्षण को सुनिश्चित करना।


हमारा लक्ष्य
यह एक ऐसा राजनीतिक मंच है जो युवाओं को सक्रिय प्रतिनिधित्व और नेतृत्व प्रदान करता है, जिससे वे राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। यह मंच भारत की प्राचीन सभ्यता, सांस्कृतिक मूल्यों और विरासत के अनुरूप आधुनिक और विकसित भारत की परिकल्पना करता है।
इस मंच का मानना है कि भारत के विकास का वास्तविक आधार गाँवों की आत्मनिर्भरता और कृषि-आधारित लघु एवं कुटीर उद्योगों का सशक्तिकरण है। गाँवों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर और परंपरागत शिल्प एवं उद्योगों को पुनर्जीवित करके ही एक स्थायी और समावेशी विकास संभव है।
यह मंच ग्राम स्वराज, विकेंद्रीकृत शासन व्यवस्था और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे न केवल गाँवों का विकास होगा, बल्कि पूरे देश की सामाजिक और आर्थिक संरचना भी सुदृढ़ होगी। साथ ही, यह मंच जाति-धर्म आधारित राजनीति से हटकर योग्यता, प्रतिभा और पारदर्शिता पर आधारित नेतृत्व को बढ़ावा देने का संकल्प लेता है।
युवाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदार बनाकर और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित कर, यह मंच भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्यरत है।
हमारी यात्रा
एक गतिशील विरासत:
राष्ट्रीय लोक सेवक पार्टी की कहानी
2016
वर्ष 2016 में हमारे संस्कारो और आदर्श माँ पद्मिनी के व्यक्तित्व को मनोरंजन हेतु तथ्यों से छेड़छाड़ करने के कुत्सित प्रयास किया गया जिसके परिणामस्वरूप एक आंदोलन की शुरुवात हुई, कालांतर में हमारे सामाजिक प्रतिनिधियों ने समाज की समस्याओ के समाधान हेतु राजनीतिक पार्टियों के दरवाजे खटखटाये जो सर्व समाज के हितों से जुड़े थे, लेकिन हर बार निराशा हाथ लगी, हमारे युवा भाई जो आम जन के हितार्थ कार्य कर रहे थे उनको राजनीतिक पार्टयों द्वारा अनदेखा किया गया|
2018
परिणामतः 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव के पश्चात विभिन्न बुद्धिजीविओ के सुझाव के पश्चात निर्णय लिया गया की हमे अपना खुद का राजनीतिक मंच तैयार करना चाहिए जिसका लक्ष्य सत्ता प्राप्ति ना हो कर, सत्ता लोलुप स्वार्थ की राजनीती करने वालो को बेनकाब करते हुए निस्वार्थ सेवाभावी व्यक्तियों को समाज सेवा का मौका देना है।
2019
2019 में प्रथम बार राजनीतिक पार्टी के रेजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन किया गया|
2021
2021 में हमे भारतीय चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दल के रूप में मान्यता प्रदान कर दी गयी, इसी दौरान हमारे द्वारा जन सद्भावना से सम्बंधित कई मुद्दों पर आंदोलन और मुहीम चलायी गयी जिसमे EWS सरलीकरण, ऐतिहासिक महापुरुषों के नाम पर राजनीती करने वालो का विरोध|
2023
सामाजिक मुद्दों को ले कर 2 अप्रेल 2023 में जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में केसरिया महापंचायत प्रमुखता से रहे । 2023 में राजस्थान के विधानसभा चुनाव में पहली बार हमारी पार्टी द्वारा 11 युवा पार्टी प्रत्याशियों को मौका दिया गया|
2025
2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2 प्रत्याशियों द्वारा सुल्तानपुरी माजरा -10 तथा नांगलोई जाट-10 उपस्थिति दर्ज करवाई गयी है|






2016
2018
2019
2021
2023
2025
पार्टी कार्यकर्ता और सदस्य
हमारी टीम जुनूनी और प्रतिबद्ध व्यक्तियों से बनी है, जो हमारे समुदाय के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
मिशन के पीछे काम करने वाले इन समर्पित लोगों से मिलें।
स्वयं वह परिवर्तन बनें, जिसकी आप तलाश कर रहे हैं।
यात्रा में शामिल हों!
RLSP गहरी समर्पण से एक मजबूत और विकसित भारत का निर्माण करने के लिए समर्पित है, जिसके बिना भारत के लोगों के विश्वास और अटल समर्थन के बिना असंभाव है। हमारे साथ जुड़ें और समाज के सभी वर्गों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अभूतपूर्व परिवर्तन का हिस्सा बनें। मिलकर, चलो 'भ्रष्टाचार मुक्त भारत' बनाएं और सुखदेव सिंह गोगामेडी के चरित्रमय नेतृत्व के तहत एक नए भारत के उदय को देखें।
हमारे महानायक
वे महानायक जो हमें प्रेरित करते हैं
इतिहास में असाधारण व्यक्तियों ने परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है, अपनी साहसिकता से पीढ़ियों को प्रेरित किया है।
उनकी बुद्धिमत्ता, न्याय, शांति और मानवता के प्रति अटूट समर्पण ने दुनिया को दिशा दिखाई है।










