- हेबेई प्रान्त इस प्रान्त से सम्बंधित नहीं है और अगर आप उसपर जानकारी ढूंढ रहें हैं तो कृपयाहेबेई का लेख देखिये
हूबेई (湖北, Hubei)जनवादी गणराज्य चीन के मध्य भाग में स्थित एक प्रांत है। हूबेई का अर्थ 'झील से उत्तर' होता है, जो इस प्रांत कीदोंगतिंग झील से उत्तर की स्थिति पर पड़ा है। हुबेई की राजधानीवूहान (武汉, Wuhan) शहर है।चीनी इतिहास केचिन राजवंश काल में हुबेई के पूर्वी भाग में 'अ' (鄂) नामक प्रान्त होता था जिस वजह से हुबेई कोचीनी भावचित्रों में संक्षिप्त रूप से '鄂' (अ, È) लिखा जाता है। यहाँ प्राचीनकाल में शक्तिशालीचू राज्य भी स्थित था इसलिए इसे लोक-संस्कृति में 'चू' (楚, Chu) भी बोला जाता है। हूबेई का क्षेत्रफल १,८५,९०० वर्ग किमी है, यानिभारत केकर्नाटक राज्य से ज़रा कम। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ५,७२,३७,७४० थी, यानि भारत केगुजरात राज्य से ज़रा कम।
इस प्रान्त के पश्चिमी इलाक़े के वुदांग पहाड़ों (武当山, Wudang Shan, वुदांग शान) में बहुत से ऐतिहासिकताओधर्मी मठ हैं, जिनमें से कुछ में कंग-फ़ू जैसीयुद्ध कलाएँ सिखाई जाती थीं। हूबेई का मौसम अच्छा माना जाता है: न ज़्यादा गर्म और न अधिक सर्द। सर्दियों में बर्फ़ कभी-कभार ही पड़ती है। प्रान्त मेंहान चीनी लोग बहुसंख्य हैं, हालांकि दक्षिण-पश्चिमी भाग मेंमियाओ लोगों कीह्मोंग जाति औरतुजिया लोगों के समुदाय रहते हैं।[1]
- ↑The Rough Guide to ChinaArchived 2014-07-25 at theवेबैक मशीन, David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011,ISBN 978-1-4053-8908-2,... mild in climate and well watered. Until 280 BC this was the independent state of Chu ... the holy peak of Wudang Shan, alive with Taoist temples and martial-arts lore, and the remote shennongjia Forest Reserve, said to be inhabited by China's yeti ...