Movatterモバイル変換


[0]ホーム

URL:


सामग्री पर जाएँ
विकिपीडिया
खोजें

स्वदेस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वदेस: हम लोग

स्वदेस का पोस्टर
निर्देशकआशुतोष गोवरिकर
लेखकके॰ पी॰ सक्सेना (संवाद)
पटकथाआशुतोष गोवारीकर
समीर शर्मा
अमीन हाजी
शेर्लोट व्हिटबी-कोल्स
यशदीप निगुड़कर
अयान मुखर्जी
कहानीएम॰ जी॰ सत्या
आशुतोष गोवरिकर
निर्माताआशुतोष गोवरिकर
रोनी स्क्रूवाला
देवेन खोटे
जरीना मेहता
अभिनेताशाहरुख़ ख़ान,
गायत्री जोशी,
किशोरी बलाल
छायाकारमहेश अने
संपादकबल्लू सलुजा
संगीतकारए॰ आर॰ रहमान
निर्माण
कंपनी
आशुतोष गोवरिकर प्रोडक्शन्स
वितरकयूटीवी मोशन पिक्चर्स
प्रदर्शन तिथियाँ
17 दिसम्बर, 2004
लम्बाई
203 मिनट
देशभारत
भाषाहिन्दी
लागत21करोड़ (US$3.07 मिलियन)[1]
कुल कारोबार34.2करोड़ (US$4.99 मिलियन)[2][3]

स्वदेस 2004 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य फिल्म है, जिसका लेखन, निर्देशन और निर्माणआशुतोष गोवरिकर ने किया। यह एक अनिवासी भारतीय (एनआरआई) की सच्ची कहानी पर आधारित है जो अपनी मातृभूमि को लौटता है।[4] फिल्म मेंशाहरुख़ ख़ान,गायत्री जोशी, किशोरी बलाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जिसमेंदया शंकर पांडे,राजेश विवेक,लेख टंडन सहायक भूमिका में औरमकरंद देशपांडे एक विशेष भूमिका में दिखाई दिये। रिलीज पर फिल्म को व्यापक आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। संगीतजावेद अख्तर द्वारा लिखे गए गीतों के साथए॰ आर॰ रहमान ने बनाया था।

संक्षेप

[संपादित करें]

मोहन भार्गव एक अनिवासी भारतीय है जो हजारों अन्य अनीवासी भारतीयों की तरह अमेरिका मे रहता है और नासा मे प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम करता है। बरसों पहले वह अनाथ हो गया था और उसकी देखरेख एक दाई ने की थी जिसे वो मां समान मानता है। अचानक उसे उनकी याद आती है और वो उन्हें अमेरिका ले जाने आता है। पर वे जाने से मना कर देती हैं क्योंकी बर्फ की हस्ती होती है अपने पानी मे मिल जाना। मोहन गांव की परेशानियों से रूबरू होता है और बिजली की समस्या के लिये एक समाधान भी निकाल लेता है और उसे मूर्त रूप देता है। इन सब दौरान उसे बचपन की साथी गायत्री भी मिलती है जिससे उसे प्रेम हो जाता है। फिर वह नासा के काम से वापस अमेरिका चला जाता है। किन्तु वहां कार्य मे उसका मन नहीं लगता और वह नासा मे नौकरी छोड़ कर अपने गाँव आ जाता है और यहीं बस जाता है।

कहानी

[संपादित करें]

मोहन भार्गव (शाहरुख़ ख़ान) एक भारतीय है जो संयुक्त राज्य अमेरिका मेंनासा में ग्लोबल प्रिसिपीटेशन मेजरमेंट (जीपीएम) प्रोग्राम मेंपरियोजना प्रबंधक के रूप में काम करता है। वह उत्तर प्रदेश में अपने घर पर एक दाई माँ कावेरी अम्मा (किशोरी बलाल) के बारे में चिंता करता रहता है, जो बचपन के दिनों में उसकी देखभाल करती थी। उसके माता-पिता की मृत्यु के बाद, कावेरी अम्मा दिल्ली में एक वृद्धाश्रम में रहने चली गईं और मोहन से उनका संपर्क टूट गया। मोहन भारत जाना चाहता है और कावेरी अम्मा को अपने साथ वापस अमेरिका लाना चाहता है। वह कुछ हफ्तों की छुट्टी ले लेता है और भारत की यात्रा करता है। वह वृद्धाश्रम जाता है लेकिन उसे पता चलता है कि कावेरी अम्मा अब वहाँ नहीं रहती हैं और कुछ समय पहले चरणपुर नाम के एक गाँव में चली गई। मोहन फिर उत्तर प्रदेश में चरणपुर की यात्रा करने का फैसला करता है।

मोहन इस डर से गाँव तक पहुँचने के लिएशिविर के लिये उपयोग होने वाली एक वैन किराये पर ले लेता है कि उसे वहाँ शायद आवश्यक सुविधाएँ न मिलें। चरणपुर पहुँचने पर, वह कावेरी अम्मा से मिलता है और उसे पता चलता है कि यह उसके बचपन की दोस्त गीता (गायत्री जोशी) थी, जो अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद अपने साथ रहने के लिए कावेरी अम्मा को ले आई थी। गीता चरणपुर में एक स्कूल चलाती है और शिक्षा के माध्यम से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार के लिए कड़ी मेहनत करती है। हालाँकि, गाँव जातिवाद और रूढ़िवादी मान्यताओं से ग्रस्त है। गीता को मोहन का आना पसंद नहीं है क्योंकि उसे लगता है कि वह उसे और उसके छोटे भाई चीकू को अकेला छोड़कर कावेरी अम्मा को अपने साथ वापस अमेरिका ले जाएगा। कावेरी अम्मा, मोहन से कहती है कि उन्हें पहले गीता की शादी करने की जरूरत है, और यह उनकी जिम्मेदारी है। गीता महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता के लिये अभियान चलाई रहती है। मोहन, गीता की पिछड़े समुदायों और लड़कियों के बीच शिक्षा अभियान चलाकर मदद करने की कोशिश करता है।

धीरे-धीरे मोहन और गीता के बीच प्यार पनपता है। कावेरी अम्मा मोहन को कोडी नाम के गाँव जाने और हरिदास नाम के एक व्यक्ति से पैसे वसूल करके लाने को कहती हैं, जो गीता की जमीन किराये पर ले रखा है। मोहन कोडी का दौरा करता है और वहाँ देखता है कि हरिदास अपने परिवार को हर रोज भोजन उपलब्ध कराने में भी असमर्थ है। हरिदास की मुहताज स्थिति को देखकर मोहन सहानुभूति महसूस करता है। हरिदास ने मोहन से कहा कि चूँकि उसके जातिगत पेशे, बुनकरी से उसे कोई पैसा नहीं मिल रहा था, वह किराये पर खेती करने लगा। लेकिन पेशे में इस बदलाव के कारण गाँव से उसका बहिष्कार हो गया और गाँव वालों ने उसे उसकी फसलों के लिए पानी देने से भी मना कर दिया। मोहन इस दयनीय स्थिति को समझता है और महसूस करता है कि भारत के कई गाँव अब भी कोडी की तरह हैं। वह भारी मन से चरणपुर लौटता है और उसके कल्याण के लिए कुछ करने का फैसला करता है।

मोहन अपनी छुट्टी तीन और हफ्तों के लिये बढ़ा लेता है। उसे पता चलता है कि चरणपुर में बिजली न आना और लगातार कटौती एक बड़ी समस्या है। उसने पास के जल स्रोत से एक छोटीपनबिजली उत्पादन सुविधा स्थापित करने का निर्णय लिया। मोहन अपने स्वयं के धन से आवश्यक सभी उपकरण खरीदता है और बिजली उत्पादन इकाई का निर्माण खुद करता है। इकाई काम करने लगती है और गाँव को पर्याप्त, बिना रुकावट के बिजली मिलने लगती है।

हालाँकि, मोहन को बार-बार नासा के अधिकारियों द्वारा बुलाया जाता है क्योंकि नासा परियोजना जिस पर वह काम कर रहा था वह आखिरी चरणों में पहुँच रही है। उसे जल्द ही अमेरिका लौटना होता है। कावेरी अम्मा उसे बताती हैं कि वह चरणपुर में रहना पसंद करेंगी क्योंकि उनके लिए अब इस उम्र एक नए देश के तौर-तरीके सीखना मुश्किल होगा। गीता भी उसे बताती है कि वह किसी दूसरे देश में नहीं बसना चाहती और अगर मोहन उसके साथ भारत में रहेगा तो उसे अच्छा लगेगा। मोहन परियोजना को पूरा करने के लिए भारी मन से अमेरिका लौटता है। हालाँकि, अमेरिका में, वह भारत में बिताए अपने समय को याद करता है और वापस जाने की इच्छा रखता है। अपनी परियोजना के सफल समापन के बाद, वह अमेरिका छोड़ देता है औरविक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में काम करने के इरादे से भारत लौटता है, जहां से वह नासा के साथ भी काम कर सकता है। अंत में दिखाया जाता है कि मोहन गाँव में रह रहा है और मंदिर के पास कुश्ती लड़ रहा है।

मुख्य कलाकार

[संपादित करें]

संगीत

[संपादित करें]

सभी गीतजावेद अख्तर द्वारा लिखित; सारा संगीतए॰ आर॰ रहमान द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."ये तारा वो तारा"उदित नारायण, बालक विग्नेश, बालिका पूजा7:11
2."साँवरिया साँवरिया"अलका याज्ञिक5:17
3."यूँ ही चला चल"उदित नारायण,कैलाश खेर,हरिहरन7:27
4."आहिस्ता आहिस्ता"उदित नारायण,साधना सरगम6:48
5."ये जो देस है तेरा"ए॰ आर॰ रहमान6:27
6."पल पल है भारी"मधुश्री, विजय प्रकाश, आशुतोष गोवरिकर6:49
7."जरा देखों ना"अलका याज्ञिक, उदित नारायण5:45
8."पल पल है भारी"(बांसुरी)N/A3:38
9."ये जो देस है तेरा"(शहनाई)N/A3:53

नामांकन और पुरस्कार

[संपादित करें]
वर्षनामित कार्यपुरस्कारपरिणाम
2004उदित नारायण ("ये तारा वो तारा")राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कारजीत
वर्षनामित कार्यपुरस्कारपरिणाम
2005आशुतोष गोवरिकरफ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कारनामित
आशुतोष गोवरिकरफ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कारनामित
शाहरुख़ ख़ानफ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कारजीत
ए॰ आर॰ रहमानफ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कारनामित
उदित नारायण ("ये तारा वो तारा")फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कारनामित
अलका याज्ञिक ("साँवरिया साँवरिया")फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कारनामित
जावेद अख्तर ("ये तारा वो तारा")फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कारनामित

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Swades - Starring Shahrukh Khan, Gayatri Joshi, Kishori Ballal, Dayashanker Pandey, Rajesh Vivek. Swades's box office, news, reviews, video, pictures, and music soundtrackArchived 2014-08-12 atआर्काइव डॉट टुडे. Ibosnetwork.com. Retrieved on 2015-03-30.
  2. Boxofficeindia.com. Web.archive.org (2013-10-14). Retrieved on 2015-03-30.
  3. Boxofficeindia.com. Web.archive.org (2013-09-26). Retrieved on 2015-03-30.
  4. "सुशांत की 'चंदा मामा दूर के' नहीं, शाहरुख की 'स्वदेश' है नासा में फिल्माई गई पहली बॉलिवुड फिल्म". 2 अगस्त 2017 को मूल सेपुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2 अगस्त 2017.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
यूटीवी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित फ़िल्में
2013
2012
हीरोइन  •तान्दवम्  •बर्फी!  •जोकर  •वेत्ति  •मुगामूदी  •राउडी राठौर  •कलाकलप्पु  •वज्हाक्कू एन्न 18/9  •ग्रांडमास्टर  •अर्जुन: द वर्रियर प्रिंस  •पान सिंह तोमर  •तेरे नाल लव हो गया  •एक मैं और एक तू
2011
नो वन किल्ड जेसिका  •७ खून माफ़  •थैंक यू  •देली बेली  •चिल्लर पार्टी  •दिवा थिरुमगल  •मुरन  •माय फ्रेंड पिंटो
2010
2009
2008
जोधा अकबर  •आमिर  •द हप्पेनिंग  •मुम्बई मेरी जान  •अ वेडनसडे!  •पोई सोल्ला पोरों  •वेलकम टू सज्जनपुर  •फ़ैशन  •ओए लक्की! लक्की ओए!
2007
आई थिंक आई लव यू  •हैट्रिक  •द नेमसेक  •लाइफ़ इन ए... मेट्रो  •द ब्ल्यू अम्ब्रेला  •अतिथि  •कन्नामूची येनदा •दन दना दन गोल
2006
2005
2004
"https://hi.wikipedia.org/w/index.php?title=स्वदेस&oldid=6024910" से प्राप्त
श्रेणियाँ:
छुपी हुई श्रेणियाँ:

[8]ページ先頭

©2009-2025 Movatter.jp