सिरोही Sirohi | |
|---|---|
| शहर | |
| निर्देशांक:24°53′06″N72°51′45″E /24.885°N 72.8625°E /24.885; 72.8625 | |
| देश | |
| राज्य | राजस्थान |
| ज़िला | सिरोही ज़िला |
| स्थापित | 1450 |
| संस्थापक | राव सोभाजी, सेहस्त्रम |
| शासन | |
| • प्रणाली | राजस्थान सरकार |
| • सभा | नगर परिषद सिरोही |
| • जिला कलेक्टर | सुरेन्द्र कुमार सोलंकीभारतीय प्रशासनिक सेवा |
| • पुलिस अधीक्षक | कल्याणमल मीणाभारतीय पुलिस सेवा |
| • सांसद | श्री लुंबाराम चौधरी |
| • विधायक | श्री ओटाराम देवासी BJP |
| ऊँचाई | 321 मी (1,053 फीट) |
| जनसंख्या(2011) | |
| • कुल | 39,229 |
| भाषा | |
| • आधिकारिक | हिंदी |
| • स्थानीय | राजस्थानी |
| समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
| डाक सूचक संख्या | 307001 |
| टेलीफोन कोड | 02972 |
| वाहन पंजीकरण | RJ 24 , RJ 38 |
| निकटतम शहर | अहमदाबाद,पाली,बाड़मेर,मेहसाणा,उदयपुर,पिण्डवाडा |
| औसत ग्रीष्मकालीन तापमान | 42 °से. (108 °फ़ै) |
| औसत सर्दियों के तापमान | 6 °से. (43 °फ़ै) |
| वेबसाइट | sirohi |
सिरोही (Sirohi) पश्चिमीभारत मेंराजस्थान राज्य में एक शहर है। यहसिरोही ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय है और पूर्व में देवड़ा चौहान राजपूत द्वारा शासित सिरोही राज्य रियासत की राजधानी थी। इसमें पांच तहसील (प्रशासनिक प्रभाग) हैं: आबू रोड, शिवगंज, रेवदर, पिंडवाड़ा और सिरोही स्वयं। इसे देवनगरी भी कहा जाता है। सिरोही के निकटतम रेलवे स्टेशन सिरोही रोड (पिण्डवाडा़) है। सिरोही में ही राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंटआबू स्थित है,जिसे "राजस्थान का शिमला" कहा जाता है। सिरोही को वर्ष 2014 में "स्वच्छ भारत अभियान" के लिए राजस्थान के 33 जिलों में पहला स्थान मिला।[1][2]
सिरोही राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य राजमार्गों के माध्यम से भारत के सभी शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आरएसआरटीसी कीजयपुर,उदयपुर,अजमेर,कोटा,बाड़मेर,दिल्ली,अहमदाबाद,सूरत,कल्याणसिरोही सेंट्रल बस की स्टॉप से दैनिक सेवाएं हैं। वीआरएल ट्रेवल्स, एमआर ट्रेवल्स, एसआरएस ट्रेवल्स, श्रीनाथ ट्रेवल्स जैसी विभिन्न निजी कंपनी बसों द्वारा सिरोही से बैंगलोर और पुणे तक दैनिक सेवाएं हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन सिरोही रोड और आबू रोड है। निकटतम घरेलू हवाई अड्डा उदयपुर और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद है।
सिरोही 24.885 डिग्री N 72.8625 डिग्री E पर स्थित है। इसकी औसत ऊंचाई 321 मीटर (1053 फीट) है।[3]
सिरोही का एक अस्पताल औरमोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से संबद्ध एक सरकारी महाविद्यालय है।
सन् 2011 के अनुसार सिरोही कि जनसंख्या 1036346,पुरूषजनसंख्या 534231,महिला 502115,जन.घनत्व 202, जन.घनत्व 36, लिंगानुपात 940,दशकीय वृद्धि -3,शिशुलिंगानुपात 897, दशकीय वृद्धि -21, साक्षरता दर 53.9 दशकीय दर 1.4,पुरूषों की साक्षरता दर 70,दशकीय वृद्धि 0.1,महिलाओं की साक्षरता दर 39.7 दशकीय दर 2.6 है।