Movatterモバイル変換


[0]ホーム

URL:


सामग्री पर जाएँ
विकिपीडिया
खोजें

मलावी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
[Chalo cha Malawi, Dziko la Malawi]त्रुटि: {{Lang}}: पाठ में तिरछा मार्कअप है (सहायता)

मलावी गणराज्य
मलावी का ध्वज
ध्वज
मलावी का कुल चिह्न
कुल चिह्न
ध्येय वाक्य: एकता और स्वतंत्रता
राष्ट्रगान: [Mulungu dalitsa Malaŵi]त्रुटि: {{Lang}}: पाठ में तिरछा मार्कअप है (सहायता) (चिचेवा)
"हे भगवान, हमारे मलावी को आशीष दो"
मलावी की अवस्थिति
राजधानीलिलोंग्वे
सबसे बड़ा शहरब्लांतायरे
आधिकारिक भाषा(एँ)अंग्रेजी
मान्यताप्राप्त क्षेत्रीय भाषा(एँ)चिचेवा
निवासीनाममलावियाई
सरकारबहु-दलीयलोकतंत्र
 राष्ट्रपति
पीटर मुथारिका
 उप-राष्ट्रपति
जोस बांदा
स्वतंत्रता 
 स्वतंत्रता की घोषणा
6 जुलाई 1964
क्षेत्रफल
 कुल
118,484 कि॰मी2 (45,747 वर्ग मील)99 वां)
 जल क्षेत्र (%)
20.6%
जनसंख्या
 2009 आकलन
15,263,000(-)
 1998 जनगणना
9,933,868
GDP (PPP)2008 प्राक्कलन
 कुल
$11.412 बिलियन(-)
 प्रति व्यक्ति
$835(-)
HDI (2013)Steady 0.414[1]
निम्न · 174वाँ
मुद्राक्वाचा (D) (MWK)
समय मंडलUTC+2 (सीएटी)
 ग्रीष्मकालीन (DST)
UTC+2 (आकलन नहीं)
वाहन चलते हैंleft
दूरभाष कोड+265
इंटरनेट TLD.mw
  1. 1 Population estimates for this country explicitly take into account the effects of excess mortality due toAIDS; this can result in lower life expectancy, higher infant mortality and death rates, lower population and growth rates, and changes in the distribution of population by age and sex than would otherwise be expected.
    2Information is drawn from the CIA Factbook unless otherwise noted.

मलावी गणराज्य दक्षिणपूर्वअफ्रीका में स्थित एक स्थलरूद्ध(लैंडलॉक) देश है। इसे पूर्व में 'न्यासालैंड' (Nyasaland) कहा जाता था। यह अफ्रीका की तृतीय सबसे बड़ी झील मलावी (निऐसा) के दक्षिणी तथा पश्चिमी किनारे के साथ साथजैंबीजी नदी तक फैला हुआ है। इसकी संपूर्ण लंबाई २,५०० मील तथा चौड़ाई ५० से १३० मील है। संपूर्ण राष्ट्र तीन प्रांतों में विभक्त है। इसके उत्तरपश्चिम मेंतंजानिया और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण मेंमोजाम्बिक स्थित है। मलावी झील इस देश की सीमा तंजानिया और मोजाम्बिक से निर्धारित करती है। देश का कुल क्षेत्रफल 118,000 वर्ग किमी है, जहां 13,900,000 से ज्यादा लोग निवास करते हैं। इसकी राजधानीलिलोंग्वा और सबसे बड़ा शहरब्लांतायर है। मलावी नाम क्षेत्र में रहने वाले न्यांजा लोगों के पुराने नाम 'मारावी' से पड़ा है।अंग्रेज़ी प्रमुख भाषा है परंतुनिएंजा भाषा उन्नति कर रही है।

मलावी दुनिया के सबसे निर्धन और सबसे सघन बसे देशों में शुमार किया जाता है। अर्थव्यवस्था ग्रामीण इलाकों में रहने वाली जनता के सहारे कृषि पर पूरी तरह से निर्भर है। मलावी सरकार विकास के लिए बहुत हद तक बाहरी मदद पर निर्भर है, हालांकि वर्ष 2000 के बाद से इस पर कमी आई है। मलावी सरकार के सामने अर्थव्यवस्था के विकास, शिक्षा में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा और आर्थिक रूप से सक्षम बनने जैसी कई समस्याएं खड़ी हैं। वर्ष 2005 के बाद से इन बिन्दुओं की ओर ध्यान देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसके परिणाम भी नजर आने लगे हैं।

मलावी कीजलवायु उष्णकटिबंधीय है।चीनी तथागेहूँ को छोड़कर अन्य सभी खाद्यानों का उत्पादन यहाँ होता है।तंबाकू यहाँ की प्रधान कृषि उपज है। इसके साथ हीचाय,कपास आदि भी न्यूनाधिक मात्रा में पैदा की जाती है। सन् १९६४ में स्वतंत्रताप्राप्ति के बाद से कृषि की उन्नति पर काफी जोर दिया जा रहा है, परंतु संपूर्ण राष्ट्र के पहाड़ी एवंपठारी होने के कारण कृषियोग्य भूमि की कमी है। यहाँ के पर्वतों की ऊँचाई १,५०० फुट एवं १०,००० फुट के मध्य है। यहाँ से निर्यात की जानेवाली सामग्री में तंबाकू एवं कपास का स्थान प्रथम है।

संपूर्ण राष्ट्र एक रेलमार्ग द्वारा विभक्त है। इस रेलमार्ग के अलावा यहाँ पर्याप्त पक्की सड़कें भी हैं। हवाई मार्ग की भी सेवाएँ अफ्रीका के विभिन्न भागों में सुलभ हैं।मलावी राज्य के प्रमुखों की सूची

मलावी का इतिहास

[संपादित करें]

मलावी का इतिहास

तस्वीरें

[संपादित करें]
  • यह चीला लोगों द्वारा न्यू मलावी के मध्य भाग में किया जाने वाला नृत्य है
    यह चीला लोगों द्वारा न्यू मलावी के मध्य भाग में किया जाने वाला नृत्य है
  • मलावी के ज़ोम्बा के एक ग्रामीण इलाके में नकाबपोश
    मलावी के ज़ोम्बा के एक ग्रामीण इलाके में नकाबपोश
  • मालाखो या होमवे एक वार्षिक सभा है, जहाँ मलावी के दक्षिणी क्षेत्र की प्रमुख जनजातियाँ अपनी संस्कृति को मजबूत करने के लिए मिलती हैं।
    मालाखो या होमवे एक वार्षिक सभा है, जहाँ मलावी के दक्षिणी क्षेत्र की प्रमुख जनजातियाँ अपनी संस्कृति को मजबूत करने के लिए मिलती हैं।
  • गुले वामकुलु नृत्य मुख्य उद्घाटन समारोह के दौरान या राजा के मृत्यु समारोह के दौरान महक बिखरते हुए।
    गुले वामकुलु नृत्य मुख्य उद्घाटन समारोह के दौरान या राजा के मृत्यु समारोह के दौरान महक बिखरते हुए।
  • दक्षिण अफ्रीका नृत्य
    दक्षिण अफ्रीका नृत्य
  • अफ्रीकी मूर्तिकला
    अफ्रीकी मूर्तिकला

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "2014 Human Development Report Summary"(PDF). संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम. 2014. pp. 21–25. 29 जुलाई 2016 को मूल सेपुरालेखित(PDF). अभिगमन तिथि: 27 जुलाई 2014.
अफ्रीका के देश

पश्चिम अफ्रीका

बेनीन बुर्कीना फासो केप वेर्दे कोटे डी आईवोर जाम्बिया घाना गिनी गिनिया-बिसाउ लाइबेरिया माली मौरिशियाना नाइजर नाइजीरिया सेनेगल सियरा लियोन् टोगो

उत्तरी अफ्रीका

अल्जीरिया मिस्र1 लीबिया मॉरिशियाना मोरक्को सूडान ट्यूनीशिया पश्चिम सहारा

मध्य अफ्रीका

अंगोला बुरुंडी कैमरून केन्द्रीय अफ्रीकी गणराज्य चाड कांगो इक्वेटोरियल गीनिया गैबोन कांगो गणराज्य रवांडा साओ तोमे और प्रिन्सीप

पूर्वी अफ्रीका

बुरूंडी कोमोरोज़ जिबूती ईरीट्रिया इथियोपिया कीनिया दक्षिण सूडान मैडागास्कर मलावी मारीशस मोजाम्बिक रवांडा सेशल्स सोमालिया तंजानिया युगांडा जाम्बिया ज़िम्बाबवे

दक्षिणी अफ्रीका

बोत्सवाना लेसोथो नामीबिया दक्षिण अफ्रीका स्वाजीलैंड

निर्भर | अमान्य
ब्रिटिश इंडियन ओशन टेरिटोरी संयुक्त राजशाही (ब्रिटेन) मायोट्ट (फ्रांस) रियूनियन (फ्रांस) सेंट हेलेना2 संयुक्त राजशाही (ब्रिटेन) | कैनेरी द्वीप (स्पेन) क्यूटा (स्पेन) मदेईरा (पुर्तगाल) मैलिला (स्पेन) 
सुक़ुत्रा (यमन) पंटलैंड सोमालीलैंड सहरावी अरब जनतांत्रिक गणराज्य

1 आंशिक रूप से एशिया में. 2 एशेनशिन द्वीप औरत्रिस्तान दी कुन्हानिर्भर राज्य शामिल.

अंतरराष्ट्रीय
राष्ट्रीय
भौगोलिक
कलाकार
लोग
अन्य
"https://hi.wikipedia.org/w/index.php?title=मलावी&oldid=6348034" से प्राप्त
श्रेणियाँ:

[8]ページ先頭

©2009-2025 Movatter.jp