Movatterモバイル変換


[0]ホーム

URL:


सामग्री पर जाएँ
विकिपीडिया
खोजें

मरून ५

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मरून ५
२०१६ में लाइव प्रदर्शन करते मरून ५
२०१६ में लाइव प्रदर्शन करते मरून ५
पृष्ठभूमि
अन्य नामकाराज़ फ्लावर्स(१९९४–२००१)
मूलस्थानलॉस एंजेलिस,कैलिफोर्निया,संयुक्त राज्य
विधायें
सक्रियता वर्ष१९९४–वर्तमान
लेबल
सदस्य
पूर्व सदस्य
वेबसाइटmaroon5.com

मरून ५ (मरून फाइव)लॉस एंजेलिस,कैलिफोर्निया से एक अमेरिकी पॉप-रॉक बैंड है। वर्तमान में इसमें मुख्य गायकएडम लेविन, कीबोर्डिस्ट और लय गिटारवादकजेसी कारमाइकल, बेसिस्टमिकी मैडेन, लीड गिटारवादकजेम्स वेलेंटाइन, ड्रमरमैट फ्लाइन, कीबोर्डिस्टपीजे मॉर्टन और बहु-वाद्ययंत्र वादकसैम फरार शामिल हैं।[1][2] मूल सदस्य लेविन, कारमाइकल, मैडेन और ड्रमररायन डुसिक सर्वप्रथम १९९४ मेंकाराज़ फ्लावर्स नाम के अंतर्गत एकत्र हुए, जब वे हाईस्कूल में ही थे। उनकी पहली स्वतंत्र एल्बमवी लाइक डिगिंग? की रिलीज के बाद, उन्होंनेरिप्राइज रिकॉर्ड्स के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और १९९७ मेंद फोर्थ वर्ल्ड नामक अपनी दूसरी एल्बम जारी की। एल्बम को नकारात्मक प्रतिक्रियाऐं प्राप्त हुई, जिसके फलस्वरूप रिकॉर्ड लेबल ने बैंड को छोड़ दिया, और सभी सदस्य कॉलेज पर ध्यान केंद्रित करने लगे।

२००१ में बैंड के सदस्यों ने मरून ५ के रूप में पुनर्गठित होकर एक अलग शैली में जाने का निर्णय लिया, और गिटारवादक वेलेंटाइन को भी बैंड से जोड़ लिया।[3] बैंड नेजे रिकॉर्ड्स (ऑक्टन रिकॉर्ड्स की एक सहायक कंपनी) के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, और जून २००२ में अपनी पहली एल्बमसौंग्स अबाउट जेन को रिलीज़ किया। इसके मुख्य एकल "हार्डर टू ब्रीथ" की सहायता से, जिसे भारी एयरप्ले प्राप्त हुआ, एल्बम बिलबोर्ड शीर्ष २०० चार्ट पर नंबर छः पर पहुंची,[4] और २००४ में प्लैटिनम बिक्री पार कर गयी। बैंड ने २००५ में सर्वश्रेष्ठ नए कलाकार के लिएग्रैमी पुरस्कार भी जीता। २००६ में, ड्यूसिक ने कलाई और कंधे की गंभीर चोटों से पीड़ित होने के बाद बैंड छोड़ दिया और उन्हें मैट फ्लाइन द्वारा प्रतिस्थापित किया गया।

बैंड की दूसरी एल्बम,इट वोंट बी सून बिफोर लोंग मई २००७ में रिलीज़ हुई थी।[5] यह यूएस बिलबोर्ड २०० चार्ट पर नंबर एक पर पहुंच गयी, और मुख्य एकल "मेक्स मी वंडर" बिलबोर्ड हॉट १०० पर नंबर एक पर पहुँचने वाला बैंड का पहला एकल बन गया। २०१० में, बैंड ने अपनी तीसरा एल्बमहैंड्स ऑल ओवर जारी की, मिश्रित समीक्षाएँ प्राप्त करने वाली इस एल्बम को बैंड ने एक वर्ष बाद फिर से रिलीज किया, हालाँकि इस बार इसमें एकल "मूव्स लाइक जैगर" भी शामिल था, जो कि बिलबोर्ड हॉट १०० में सबसे ऊपर रहा था। २०१२ में, कारमाइकल ने बैंड छोड़ दिया, और फिर बैंड ने अपनी चौथी एल्बम,ओवरएक्सपोज्ड को जारी करने के लिए उनकी जगह संगीतकार पीजे मॉर्टन को समूह में शामिल किया। एल्बम का गीत "वन मोर नाइट", लगातार नौ सप्ताह के लिए बिलबोर्ड हॉट १०० चार्ट के शीर्ष पर रहा।

२०१४ में बैंड की पांचवीं एल्बमवी (V; उच्चारण: "फाइव") की रिकॉर्डिंग शुरू होने से पहले कारमाइकल बैंड के साथ फिर से जुड़ गए, और इसी समय बैंड ने एक नये लेबल,इंटरस्कोप रिकॉर्ड्स,[6] और लेविन के अपने लेबल२२२ रिकॉर्ड्स के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।[7] वी की रिलीज के बाद, यह बिलबोर्ड २०० चार्ट पर नंबर एक पर पहुंच गयी। २०१६ में, मरून ५ ने अपने लंबे समय के सहयोगी और पूर्व फैंटम प्लैनेट सदस्य सैम फरार को भी बैंड में जोड़ लिया, और फिर अपनी छठी एल्बम,रेड पिल ब्लूज़ को नवंबर २०१७ में रिलीज़ किया गया, जिसमें एकल "गर्ल्स लाइक यू" बिलबोर्ड हॉट १०० चार्ट के नंबर एक पर पहुंचकर, शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाला बैंड का चौथा एकल बन गया। ७० मिलियन से अधिक एकल और लगभग २० मिलियन एल्बम की बिक्रियों के साथ मरून ५ दुनिया के सबसे ज़्यादा बिकने वाले संगीत कलाकारों में से एक हैं।[8][9][10]

डिस्कोग्राफी

[संपादित करें]

स्टूडियो एल्बम

काराज़ फ्लावर्स के तौर पर

  • वी लाइक डिगिंग? (१९९५)
  • द फोर्थ वर्ल्ड (१९९७)
  • स्टैग स्ट्रीट रिकॉर्डिंग्स (१९९९)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
मरून ५ के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
शब्दकोषीय परिभाषाएं
पाठ्य पुस्तकें
उद्धरण
मुक्त स्रोत
चित्र एवं मीडिया
समाचार कथाएं
ज्ञान साधन

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Up close with Maroon 5- Facebook and Twitter competition to give patron meeting with Rock band".The Gleaner. January 2, 2011. 21 नवंबर 2018 को मूल सेपुरालेखित. अभिगमन तिथि:July 17, 2011.
  2. "Maroon 5".Billboard. 21 दिसंबर 2018 को मूल सेपुरालेखित. अभिगमन तिथि:July 17, 2011.
  3. Leahey, Andrew."Kara's Flowers".AllMusic.Rovi Corporation. 20 नवंबर 2018 को मूल सेपुरालेखित. अभिगमन तिथि:July 31, 2012.
  4. "Maroon5 Breaks Out Slowly But Surely".Billboard. August 13, 2003. 23 दिसंबर 2018 को मूल सेपुरालेखित. अभिगमन तिथि:October 18, 2014.
  5. Moss, Corey (March 6, 2007)."Maroon 5 Back With 'Harder' Album After Adam Levine Gets Sick Of Partying".MTV News. 21 नवंबर 2009 को मूल सेपुरालेखित. अभिगमन तिथि:July 25, 2007.
  6. Trakin, Roy (May 9, 2014)."Maroon 5 Signs with Interscope Records, Live Nation for Worldwide Tour Deal".द हॉलीवुड रिपोर्टर. 16 नवंबर 2018 को मूल सेपुरालेखित. अभिगमन तिथि:June 26, 2018.{{cite web}}:Italic or bold markup not allowed in:|publisher= (help)
  7. Universal Music (June 9, 2014)."Adam Levine's 222 Records Announces Partnership with Interscope Records".UniversalMusic.com.मूल से से 26 जून 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि:June 26, 2018.
  8. Hagar, Sheila (March 3, 2017)."Maroon 5 to perform at festival in Pendleton".Walla Walla Union-Bulletin. 4 मार्च 2017 को मूल सेपुरालेखित. अभिगमन तिथि:March 3, 2018.
  9. "Recording Industry Association of America — August 01, 2014". RIAA. 4 नवंबर 2015 को मूल सेपुरालेखित. अभिगमन तिथि:August 1, 2014.
  10. Aaron, Brown (September 17, 2014)."iTunes Festival: Maroon 5 enthusiastically blend fan-favourites and brand-new singles". Daily Express. 16 नवंबर 2018 को मूल सेपुरालेखित. अभिगमन तिथि:April 24, 2015.
अंतरराष्ट्रीय
राष्ट्रीय
कलाकार
अन्य
"https://hi.wikipedia.org/w/index.php?title=मरून_५&oldid=6303772" से प्राप्त
श्रेणियाँ:
छुपी हुई श्रेणी:

[8]ページ先頭

©2009-2025 Movatter.jp