संसार की सबसे लम्बी नदीनील है जोअफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर विस्तृतसहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर मेंभूमध्यसागर में उतर पड़ती है। यहभूमध्य रेखा के निकट भारी वर्षा वाले क्षेत्रों से निकलकर दक्षिण से उत्तर क्रमशःयुगाण्डा,इथियोपिया,सूडान एवंमिस्र से होकर बहते हुए काफी लंबी घाटी बनाती है जिसके दोनों ओर की भूमि पतली पट्टी के रूप में शस्यश्यामला दिखती है। यह पट्टी संसार का सबसे बड़ा मरूद्यान है।[1] नील नदी की घाटी एक सँकरी पट्टी सी है जिसके अधिकांश भाग की चौड़ाई १६ किलोमीटर से अधिक नहीं है, कहीं-कहीं तो इसकी चौड़ाई २०० मीटर से भी कम है। इसकी कई सहायक नदियाँ हैं जिनमेंश्वेत नील एवंनीली नील मुख्य हैं। अपने मुहाने पर यह १६० किलोमीटर लम्बा तथा २४० किलोमीटर चौड़ा विशालडेल्टा बनाती है।[2] घाटी का सामान्य ढाल दक्षिण से उत्तर की ओर है। मिस्र की प्राचीन सभ्यता का विकास इसी नदी की घाटी में हुआ है। इसी नदी पर मिस्र देश का प्रसिद्धअस्वान बाँध बनाया गया है।
नील नदी की घाटी का दक्षिणी भागभूमध्य रेखा के समीप स्थित है, अतः वहाँ भूमध्यरेखीय जलवायु पायी जाती है। यहाँ वर्ष भर ऊँचा तापमान रहता है तथा वर्षा भी वर्ष भर होती है। वार्षिक वर्षा का औसत २१२ से. मी. है। उच्च तापक्रम तथा अधिक वर्षा के कारण यहाँ भूमध्यरेखीयसदाबहार के वन पाये जाते हैं। नील नदी के मध्यवर्ती भाग में सवाना तुल्य जलवायु पायी जाती है जो उष्ण परन्तु कुछ विषम है एवं वर्षा की मात्रा अपेक्षाकृत कम है। इस प्रदेश में सवाना नामकउष्ण कटिबन्धीय घास का मैदान पाया जाता है। यहाँ पाये जाने वाले गोंद देने वाले पेड़ो के कारण सूडान विश्व का सबसे बड़ा गोंद उत्पादक देश है। उत्तरी भाग में वर्षा के अभाव मेंखजूर, कँटीली झाड़ीयाँ एवंबबूल आदि मरुस्थलीय वृक्ष मिलते हैं। उत्तर के डेल्टा क्षेत्र मेंभूमध्यसागरीय जलवायु पायी जाती है जहाँ वर्षा मुख्यतः जाड़े में होती है।
चित्र दीर्घा
एक क्रूज़बोट से नील का मिस्र में लक्ज़र एवं आस्वान के बीच दृश्य
'मिस्र ही नील है और नील ही मिस्र है' (Egypt is Nile and Nile is Egypt)- हेरोडोटस
सन्दर्भ
↑प्रसाद, सुरेश प्रसाद (जुलाई १९९५).भौतिक और प्रादेशिक भूगोल. पटना: भारती भवन. p.११८.{{cite book}}:|access-date= requires|url= (help)CS1 maint: year (link)
↑तिवारी, विजय शंकर (जुलाई २००४).आलोक भू-दर्शन. कलकत्ता: निर्मल प्रकाशन. p.६७.{{cite book}}:|access-date= requires|url= (help)CS1 maint: year (link)