Movatterモバイル変換


[0]ホーム

URL:


सामग्री पर जाएँ
विकिपीडिया
खोजें

जिआंगसू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चीन में जिआंगसू प्रांत (लाल रंग में)

जिआंगसू (江苏, Jiangsu)जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी तट पर स्थित एक प्रांत है। इसका नाम 'जिआंग' (जोनानजिंग का पुराना नाम था) और 'सू' (जोसूझोऊ शहर के नाम का पहला शब्दांश है) को जोड़कर बनाया गया था।[1] चीन के सभी प्रान्तों में से जिआंगसू में सबसे घनी आबादी है। जिआंगसू की राजधानीनानजिंग शहर है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १,०२,६०० वर्ग किमी है, यानिभारत केबिहार राज्य से ज़रा ज़्यादा। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ७,८६,५९,९०३ थी, यानि भारत केआंध्र प्रदेश राज्य से ज़रा कम। जिआंगसू कापीले सागर से १,००० किमी से भी लम्बा किनारा लगता है और प्रान्त के दक्षिणी भाग सेयांग्त्से नदी गुज़रती है।

१९७८ में शुरू हुए चीनी आर्थिक सुधारों के बाद जिआंगसू में ज़बरदस्त तरक्क़ी हुई है। यहाँ की औसत प्रति व्यक्ति आय चीन के किसी भी अन्य प्रान्त से ज़्यादा है हालांकि प्रान्त के उत्तरी हिस्से दक्षिण की तुलना में काफ़ी पिछड़ गए हैं। इस प्रान्त से दुनिया भर में ऍलॅक्ट्रॉनिक सामान, रसायन और वस्त्र निर्यात होते हैं और चीन में सबसे ज़्यादा विदेशी पूँजी भी यहीं निवेशित है।[2]

जिआंगसू के कुछ नज़ारे

[संपादित करें]
  • सूझोऊ शहर में शेर पहाड़ पर हुचियु मीनार
    सूझोऊ शहर में शेर पहाड़ पर हुचियु मीनार
  • नहरों का शहर झोऊझुआंग
    नहरों का शहर झोऊझुआंग
  • लिंग शान के ९९ सीढ़ियों वाले महान बुद्ध
    लिंग शान के ९९ सीढ़ियों वाले महान बुद्ध
  • राजधानी नानजिंग की एक पाठशाला के आगे बर्फ़
    राजधानीनानजिंग की एक पाठशाला के आगे बर्फ़

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Origin of the Names of China's ProvincesArchived 2016-04-27 at theवेबैक मशीन, People's Daily Online
  2. "China provinces 'to be bigger than Russia'". 6 अप्रैल 2012 को मूल सेपुरालेखित. अभिगमन तिथि: 13 मार्च 2012.
National Emblem of the People's Republic of China
"https://hi.wikipedia.org/w/index.php?title=जिआंगसू&oldid=4757906" से प्राप्त
श्रेणियाँ:
छुपी हुई श्रेणी:

[8]ページ先頭

©2009-2025 Movatter.jp