क्यूबा (स्पेनी:Cuba)कैरिबियाई सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है।हवाना कूबा की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है।[1] कूबा दूसरा सबसे बड़ा शहरसेंटिआगो डे है। कूबा गणराज्य मेंकूबा द्वीप,इस्ला दी ला जुवेतुद आदि कई द्वीप समूह शामिल हैं। कूबा,कैरेबियाई समूह में सबसे ज्यादा आबादी वाला द्वीप है, जिसमें ११ लाख से ज्यादा लोग निवास करते हैं। वक्त के साथ अलग-अलग जगह से पहुंचे लोगों औरउपनिवेश का असर यहां की संस्कृति पर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है।[2]
२८ अक्टूबर १४९२ कोक्रिस्टोफर कोलम्बस ने कूबा की धरती पर कदम रखा और विश्व को एक नये देश से परिचित करवाया। कालांतर में १६ वीं और १७ वीं शताब्दी तक कूबास्पेन का उपनिवेश रहा। स्पानी भाषा, संस्कृति, धर्म तथा संस्थाओं ने कूबा की जातीय मानसिकता पर गहरा प्रभाव डाला।[3]
कूबालातिन अमेरिका का एकसमाजवादीगणतंत्र है। १९५९ मेंफिदेल कास्त्रो के नेतृत्व मेंक्रांति के पूर्व कूबा ने तानाशाही और सर्वाधिकारवादी व्यवस्था से निजात पायी और एक दलीय जनतंत्र की नींव रखी गयी।[4] पूर्वराष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो और वर्तमान राष्ट्रपतिरऊल कास्त्रो के नेतृत्व में कूबा ने शासन व्यवस्था में समाजवादी पद्धति को अपनाया।[5] कूबा की राजनीतिक व्यवस्था अमेरिका सरीखीपूंजीवादी व्यवस्था का प्रतिरोध करती है।[6] कूबा का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य मेंवामपंथी विचारधारा का पक्षधर रहा है।