कनाडा (अंग्रेज़ी:Canada)उत्तरी अमेरिका का एक देश है जिसमें दस प्रान्त और तीन केन्द्र शासित प्रदेश हैं। यहमहाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है जोअटलाण्टिक सेप्रशान्त महासागर तक और उत्तर मेंआर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर है और कनाडा कुल क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा और भूमि क्षेत्रफल की दृष्टि से द्वितीय सबसे बड़ा देश है। इसकीसंयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अन्तरराष्ट्रीय सीमा विश्व की सबसे बड़ी भू-सीमा है। कनाडा एक विकसित देश है, इसलिए अंतर्राष्ट्रीय उपायों के आधार पर वे नागरिक स्वतंत्रता, सार्वजनिक सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा,सस्ती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करते हैं। कनाडा, राष्ट्र केराष्ट्रमण्डल का सदस्य है। इसके साथ ही यह कई प्रमुख अन्तरराष्ट्रीय और अन्तर-सरकारी संस्थाओं या समूहों का हिस्सा हैं जिनमेसंयुक्त राष्ट्र,उत्तर अटलाण्टिक सन्धि सङ्गठन,जी-8, प्रमुख 10 देशों के समूह,जी-20,उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता, एशिया-प्रशान्त महासागरीय आर्थिक सहयोग प्रमुख हैं। यह देश फ्रांस द्वारा अपनाई गईफ्रांसिकरण नीति से बहुत प्रभावित था।
शब्दकनाडा सेंट लॉरेंस इरोक्वॉयाई शब्दकनाटा से बना हुआ है जिसका अर्थ "गाँव" अथवा "बसावट" होता है।[8] सन् 1535 में वर्तमानक्यूबेक नगर क्षेत्र के स्टैडकोना गाँव की खोजज़ाक कार्तिए ने की थी।[9] कार्तिए ने बाद में डोंनकना (स्टैडकोना के मुखिया) से सम्बंधित पूर्ण क्षेत्र के लिएकनाडा शब्द से उल्लिखीत किया;[9] इसके बाद सन् 1545 से यूरोपीय पुस्तकों और मानचित्रों में इस क्षेत्र को कनाडा नाम से उल्लिखित किया जाने गया।[9]
वर्तमान में कनाडा में आदिवासी लोगों में प्रथमराष्ट्र, इनुइट, और मेटीस लोग शामिल हैं। इसके अलावा मिश्रित नस्ल भी हैं, जोकी मध्य 17वीं सदी में प्रथमराष्ट्र और इनुइट लोगो की बाहर से बसने आये यूरोपीयो के साथ विवाह के बाद बनी। उत्तरी अमेरिका की पहले निवासी 15,000 वर्ष पहले साइबेरिया पलायन कर बेरिंग-भूमि पुल के माध्यम से पहुंचे।[10] यूरोपीय आव्रजन के पहले कनाडा में आदिवासी जनसंख्या २ लाख से लेकर २० लाख तक का अनुमान किया जाता रहा, हलाकि कनाडा की रॉयल आयोग द्वारा 500,000 का आंकड़ा स्वीकार किया गया।[11] यूरोपियनो के आने के साथ ही वहाँ इन्फ्लूएंजा, खसरा, और चेचक जैसी घातक बीमारिया भी साथ आ गई, और एक ही सदी में वहाँ की आदिवासी जनसंख्या में 80 प्रतिशत की कमी हो गई।
यूरोपीय उपनिवेशवाद का पहला उदाहरण नॉर्समैन द्वारा 1000 ई के आसपासन्यूफाउंडलैंड में ले'ऐंसेअक्स में देखने को मिला। इसके बाद सीधे 1497 में इतालवी नाविक जॉन केबोट ने कनाडा के अटलांटिक तट का पता लगाया और इंग्लैंड के राजाहेनरी सप्तम के नाम पर अधिकार प्रतिपादित किया।[12][13] इसी के बाद ही बास्क और पुर्तगाली नाविकों ने 16वीं सदी में अटलांटिक तट पर मछली पकड़ने और व्हेल का शिकार करने की चौकियों की स्थापना की। सन 1534 फ्रेंच एक्सप्लोरर जैक्स कार्टियर ने कनाडा मेंसेंट लॉरेंस नदी की खोज की और फ़्रांस के राजा फ्रांसिस प्रथम के नाम से वहाँ के छेत्र पर आधिपत्य कर व्यापार चौकी स्थापित किया, हलाकि यह चौकी ज्यादा दिन नहीं चल सकासन 1583 में, सर हम्फ्री गिल्बर्ट, महारानी एलिजाबेथ प्रथम के शाही विशेषाधिकार से न्यूफाउंडलैंड में सेंट जॉन की स्थापना की इसे ही उत्तरी अमेरिकी पर पहला अंग्रेजी उपनिवेश मन गया।.[14] फ्रेंच खोजी शमूएल डी चैंपलिन 1603 में वहाँ पहुंचे और पहले स्थायी यूरोपीय बस्तियों, पोर्ट रॉयल (1605 में) और क्यूबेक सिटी (1608 में) कि स्थापना की। इसके बाद तो वहाँ उपनिवेशवाद का सिलसिला ही चालू हो गया, अंग्रेजो ने 1610 में क्यूपिड और फ्रीलैंड , न्यूफाउंडलैंड में अतिरिक्त कालोनियों की स्थापना की। इसके बाद दक्षिण के क्षेत्र में जल्द ही अन्यतेरह उपनिवेश बस्ती स्थापित कि गई।
शीघ्र ही अंग्रेजो ओर फ़्रांस में लड़ाई छिड़ गई, जिसमे सात वर्ष का युद्ध का प्रमुख रहा, पेरिस की संधि 1763 के बाद कनाडा के अधिकतर भूभाग में अंग्रेजो का अधिकार हो गया[15]
1783 की पेरिस संधि से अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी गई और ग्रेट झील के दक्षिण के प्रदेशों को नए संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंप दिया गया। 1812 के संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध में कनाडा ने मुख्य भूमिका अदा कि,युद्धशांति 1815 में आई, हलाकि दोनों कि सीमा में कोई बदलाव नहीं आया। 1815-50 के बीच ब्रिटिश आप्रवासन कि संख्या 960,000 से अधिक रही।[16] इनमे आयरिश शरणार्थियों तथा गेलिकभाषी स्कॉट्स प्रमुख थे। संक्रामक रोगों के कारण 1891 से पहले कनाडा में आकर बसने वाले यूरोपीयो कि 25 -33 प्रतिशत लोगो की मृत्यु हो गई।
1867 में परिसंघ के बाद से विकास और कनाडा के प्रांतों और क्षेत्रों के परिवर्तन का अनुप्राणित नक्शा
कई संवैधानिक सम्मेलनों के बाद 1867 संविधान अधिनियम के तहत 1 जुलाई, 1867 को चार प्रांतों ओंटारियो, क्यूबेक, नोवा स्कोटिया, और नई ब्रंसविक कि आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई।[17] कनाडा ने रूपर्ट कि भूमि तथा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र का अधिकरण कर उत्तर पश्चिमी प्रदेशों का गठन किया, वही मेटीस की शिकायतों से लाल नदी के विद्रोह पनपा और जुलाई 1870 में मैनिटोबा प्रांत के सृजन हुआ।[18] ब्रिटिश कोलंबिया और वैंकूवर द्वीप (जो 1866 में एकजुट कर दिया गया था), 1871 में कनाडा में शामिल हो गए, जबकि प्रिंस एडवर्ड द्वीप में 1873 में शामिल हुए।[19] कनाडा की संसद ने विनिर्माण उद्योगों, रेलवे तथा आव्रजन को लेकर कई बिल पास किये गए।
इसका कुल क्षेत्रफल (इसके जल सहित) के हिसाब से, कनाडा रूस के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। अकेले भूमि क्षेत्र के हिसाब से, दुनिया में ताजे जल की झीलों का सबसे बड़ा क्षेत्र होने के कारण कनाडा चौथे स्थान पर है। पूर्व में अटलांटिक महासागर से लेकर उत्तर में आर्कटिक महासागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर तक फैला यह देश 9,984,670 वर्ग किमी (3,855,100 वर्ग मील) क्षेत्र में फैला है। 243,042 किलोमीटर (151,019 मील) की दुनिया की सबसे लंबी तटरेखा के साथ कनाडा के पास विशाल समुद्री भूभाग भी है। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ दुनिया की सबसे बड़ी भूमि सीमा साझा करने के अलावा - 8,891 किमी (5,525 मील) - कनाडा उत्तर पूर्व में ग्रीनलैंड (और इसलिए डेनमार्क साम्राज्य) के साथ एक भूमि सीमा साझा करता है , हंस द्वीप पर, और दक्षिण-पूर्व में फ्रांस के सेंट पियरे और मिकेलॉन के विदेशी समूह के साथ एक समुद्री सीमा है। कनाडा दुनिया की सबसे उत्तरी बस्ती, कैनेडियन फोर्सेस स्टेशन अलर्ट का भी घर है, जो एलेस्मेरे द्वीप के उत्तरी सिरे पर है - 82.5° उत्तर अक्षांश - जो उत्तरी ध्रुव से 817 किलोमीटर (508 मील) दूर है।
कनाडा को सात भौगोलिक क्षेत्रों (भागों) में विभाजित किया जा सकता है: (१) कैनेडियन शील्ड , (२) आंतरिक मैदान , (३) ग्रेट लेक्स-सेंट। (४) लॉरेंस तराई क्षेत्र , (५) एपलाचियन क्षेत्र , (६) पश्चिमी कॉर्डिलेरा , (७) हडसन खाड़ी तराई क्षेत्र और आर्कटिक द्वीपसमूह। बोरियल वन पूरे देश (राज्य) में व्याप्त हैं, उत्तरी आर्कटिक क्षेत्रों में और रॉकी पर्वत के माध्यम से बर्फ प्रमुख है , और दक्षिण पश्चिम में अपेक्षाकृत सपाट कनाडाई प्रेयरी उत्पादक कृषि की सुविधा प्रदान करती हैं। ग्रेट लेक्स सेंट लॉरेंस नदी (दक्षिण-पूर्व में) को पानी देती हैं, जहां तराई क्षेत्र कनाडा के अधिकांश आर्थिक उत्पादन की मेजबानी करते हैं। कनाडा में 2,000,000 से अधिक झीलें हैं - जिनमें से 563 झीलें 100 वर्ग किमी (39 वर्ग मील) से बड़ी हैं - जिनमें दुनिया का अधिकांश ताज़ा जल मौजूद है। कैनेडियन रॉकीज़ , कोस्ट माउंटेन और आर्कटिक कॉर्डिलेरा में ताजे पानी के ग्लेशियर भी हैं। कनाडा भूवैज्ञानिक रूप से सक्रिय है, यहां कई भूकंप आते हैं और संभावित रूप से सक्रिय ज्वालामुखी हैं, विशेष रूप से माउंट मीगर मासिफ, माउंट गैरीबाल्डी, माउंट केली और माउंट एडज़िज़ा ज्वालामुखी परिसर।
↑O'Donnell, C. Vivian (2008)."Native Populations of Canada". In Bailey, Garrick Alan (ed.).Indians In Contemporary Society. Handbook of North American Indians. Vol.2. Government Printing Office. p.285.ISBN978-0-16-080388-8.
↑The Canadian Encyclopedia (July 1, 2008)."John Cabot". Historica Canada. 2 फ़रवरी 2014 को मूल सेपुरालेखित. अभिगमन तिथि:January 20, 2014.
↑Allaire, Gratien (May 2007). "From "Nouvelle-France" to "Francophonie canadienne": a historical survey".International Journal of the Sociology of Language.2007 (185):25–52.डीओआई:10.1515/IJSL.2007.024.आईएसएसएन0165-2516.